
हमें अपने देश के प्रति पूरी तरह समर्पित रहना चाहिए और हमेशा आजादी में बलिदान दिए हुए शहीदों को याद करते रहना चाहिए : आरपीएफ प्रभारी अस्मित वर्मा

मेरी माटी मेरा देश और तिरंगा यात्रा अभियान के तहत जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसको लेकर कांड्रा स्टेशन परिसर से रैली निकाली गयी जिसमे कांड्रा आरपीएफ के प्रभारी अस्मित वर्मा ,समाजसेवी जोगिंदर महतो, शिक्षक दिवाकर मिश्रा, प्रधानाचार्या सतपाल कौर, रजनी सिंह, शिक्षक प्रदीप कुमार ,गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के बच्चे कांड्रा के ग्रामीण , कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह, जल सहिया सरस्वती महतो,जनप्रतिनिधि और गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के शिक्षकगण मौजूद थे

.रैली कांड्रा स्टेशन परिसर से निकलकर कांड्रा स्टेशन चौक से कांड्रा थाना ,कांड्रा पंचायत से होकर कांड्रा बस स्टेण्ड से वापस कांड्रा स्टेशन आकर समाप्त हुई. रैली के माध्यम से मेरी माटी मेरा देश अभियान के महत्त्व के बारे में आम जनो को जागरुक किया गया. मेरी माटी मेरा देश, मेरी माटी मेरी शान, मेरा देश मेरा अभिमान के नारे लगाते हुए,

हाथों में तिरंगा लिए हुए कांड्रा गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के बच्चे ने रैली में उत्साहपूर्वक सहभागिता की.कांड्रा आरपीएफ प्रभारी अस्मित वर्मा ने कहा कि हमें देश और पर्यावरण के प्रति जागरुक होना होगा एवं इनके प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से संपन्न करना होगा.वहीं गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के संस्थापक गोकुल बर्मन ने कहा कि हमारे आज की युवा ही हमारे देश के भविष्य हैं. मेरी माटी मेरा देश अभियान जो चलाया जा रहा है उसे खासकर युवा पीढ़ी को समझना होगा क्योंकि जब तक वह अपने देश की मिट्टी को नहीं पहचानेंगे तब तक वह अपने देश को नहीं पहचानेंगे.
