
आनन्द मार्ग के रक्तदान शिविर में 96 यूनिट रक्त संग्रहित
आज रेलवे इंस्टिट्यूट सीनी में आनन्द मार्ग युनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल सरायकेला खरसावाँ की ओर से रेलवे वर्क्स शॉप सीनी के 100 वाँ स्थापना दिवस पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 92युनिट रक्त संग्रह हुआ एवं 150 औषधीय पौधों का वितरण किया गया ।इस शिविर में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों ने भाग लिया । इस शिविर का शुभारम्भ आनन्द मार्ग प्रचारक संघ सरायकेला खरसावाँ के भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन ने आनन्द मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनन्द मूर्ति जी के प्रकृति पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलित करके कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प ही नहीं है इसे सिर्फ मनुष्य के रक्तदान से प्राप्त किया जा सकता है । आनन्द मार्ग के ऐसे ही शिविरों के माध्यम से जरुरतमन्द रोगियों के रक्त की कमी को पुरा किया जा सकता है एवं आनन्द मार्ग द्वारा निःशुल्क फलदार एवं औषधीय पौधों से पृथ्वी के गर्मी को कम करने में मददगार होगा । आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल संयुक्त राष्ट्र संघ से मान्यता प्राप्त संस्था है उनके द्वारा चलाये जा रहे ।
वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लड बैंक के डॉ निर्जला , धीरज कुमार, शुभकर जाना एवं आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल सरायकेला खरसावाँ के बालचन्द साहू ,सुदर्शन, देवाशीष दास ,दीपक कुमार ब्यास रजक प्रवेश गोप , चित्तरंजन पटनायक, युधिष्ठिर प्रधान ,संजय श्रीकांत ,सहानन्द महतो, शान्तनु नापित इत्यादि का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।
