##VIDEO

कांड्रा से डुमरा ,हुदू, कुनामारचा होकर सीनी जानेवाली जर्जर सड़क एंव राजनगर में डिग्री कालेज की मांग को लेकर आंदोलनकारी भाजपा नेता रमेश हांसदा के नेतृत्व में हूदू और राजनगर के ग्रामीण सरायकेला कोर्ट परिसर से जूलूस की शक्ल में गाजे बाजे के साथ सरायकेला अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और उक्त मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे.


भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा कि जब तक विभाग की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा हमलोग अनशन पर बैठे रहेंगे. उन्होंने कहा कि यहां के स्थानीय विधायक सह मंत्री चंपई सोरेन को विकास से कोई मतलब नहीं है,वो नहीं चाहते यहां के आदिवासी आगे बढ़े और आर्थिक रूप से मजबूत हो।राजनगर में शिक्षा के लिए आज तक डिग्री कॉलेज का नहीं बनना ये दर्शाता है कि मंत्री चंपाई सोरेन नहीं चाहते कि राजनगर के लोग शिक्षित हो,और नौकरी पेशा करें,वो चाहते हैं राजनगर के लोग वेवकूफ बने रहे ।

उन्होंने कहा कि आज जनता को जागना होगा और आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाना होगा.उन्होंने कहा कि हुदू डुमरा सड़क का मांग बहुत ही पुराना है . झारखंड के बने हुए 23 साल के बाद भी अब तक इस सड़क का निर्माण नहीं किया गया
वहीं आमरण अनशन पर बैठने वालों में मुख्य रूप से रमेश हांसदा,पांडुराम सरदार,मनशा मुर्मू, प्रकाश सरदार,महेश सरदार,लालचंद महतो,रोहिण टूडू,रामू सरदार,कुष्णा टूडू, चिन्मय महतो, जितेन महतो आदि .
कार्यक्रम का संचालन सीताराम हांसदा ने किया, मुख्य रूप से वक्ता के रूप में बीएन सिंह,राजा सिंहदेव,अमित सिंहदेव,हरेकुष्णा प्रधान, बद्रीनारायण दारोगा, सुमित्रा मार्डी, अभिजीत दत्ता, रेशमी साहू,जगदीश महतो,माईकल महतो,रामेश्वर मंडल,पवन महतो,चतूर हैम्ब्रम,एंव सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
ये हैं मांगे
1 केसरगडिया से बीटा होते हुए राजाबासा तक जर्जर सड़क मरम्मती किया जाए।
2 खैरबानी से धुरीपदा झलक होते हुए किता सालोड़ीह चौक तक जर्जर सड़क का निर्माण किया जाए।
3 राजनगर प्रखंड में महिला कॉलेज और आईटीआई कॉलेज का निर्माण किया जाय
- कुमढासोल से धोलाडीह बंधुआ होते हुये सीदाडीह तक सड़क मरम्मती किया जाये
5 रघुनाथपुर से सीरियापुस होते हुये मजना घाट तक जर्जर सड़क का निर्माण किया जाए
6 बलियासाई से नौका होते हुये बडाकादल उड़ीसा सीमा तक सड़क मरम्मती
7 सीदाडीह बाना तालाब में पुल का निर्माण
8 गम्हरिया प्रखंड के बांसुढदा गांव में 3 वर्षों से अधूरा जल मीनार निर्माण कार्य पूरा किया जाए
9 ईंटागढ़ असंगी पुल का पहुंच पथ का निर्माण किया जाये - गेंगेरुली कुसुमबनी चौक से सीदाडीह खैरबनी होते हुये बडाकुदर तक जर्जर सड़क का मरम्मती किया जाये
