

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के अथक प्रयास से नगर निगम वार्ड – 10 अंतर्गत मीरूडीह (हरी नगर) में विद्युतीकरण का कार्य से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि विद्युत पोल नहीं लगे होने के कारण सैकड़ों घरों में लोग बांस के सहारे बिजली जला रहे हैं। इससे बरसात के दिनों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रविवार से विद्युतीकरण कार्य के तहत 20 पोल बॉक्स सहित केबुल लगाने का काम शुरू किया गया है। इससे बस्तीवासियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि पूरे मीरूडीह बस्ती के लिए सिर्फ एक 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिससे लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। उन्होंने एक और ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। मौके पर प्रमोद गुप्ता, प्रभास कुमार झा, मुकेश कुमार गिरी, टुनटुन झा, राजू ठाकुर, सूरजभान पाल, रोशन झा, अभिषेक पाठक, राजेश यादव, विपिन यादव, जीतू शाह, तारकेश्वर झा आदि मौजूद थे।
