##VIDEO


श्रावण मास आरंभ हो चुका है और आज श्रावण मास का पहला सोमवार है .इसलिए मंदिरों में भोले बाबा की पूजा धूम धाम से की जा रही है. वहीं श्रावण मास के पहले सोमवार उपलक्ष में आज सरायकेला जिले के कांड्रा के विभिन्न मंदिरों में भोले बाबा की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.

कांड्रा बाज़ार,कांड्रा एसकेजी कॉलोनी,कांड्रा मध्यबस्ती,कांड्रा डोकाकुली, कांड्रा थाना , कांड्रा स्टेशन के महाकालेश्वर मंदिर में भोले बाबा की पूजा की गई .सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा.दूर दूर से लोग भोले बाबा की पूजा करने मंदिर पहुंचे. जल और दूध से भक्तों ने भोले बाबा का अभिषेक किया

साथ ही फल फूल और बेलपत्र अर्पण किया. इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा. शाम में श्रृंगार के पश्चात भोले बाबा की आरती हुई.आज सावन मास की पहली सोमवारी पर महिलाओं ने सोमवारी का विशेष व्रत

रखा.वैदिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण मास में भोले बाबा की पूजा करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है.साथ ही सोमवार का व्रत रखने से सुख समृद्धि होती है

और भोले बाबा अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं .वहीं भक्तों ने बताया कि श्रावण मास के सोमवार के दिन जो भी भक्त भक्ति भाव से भोलेबाबा की पूजा करते हैं भगवान उनकी सदैव रक्षा करते हैं.
