##VIDDEO

आज कांड्रा पंचायात में कांड्रा पंचायत की मुखिया सह कांड्रा-रघुनाथपुर जलापूर्ति योजना की अध्यक्ष शंकरी सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में कांड्रा-रघुनाथपुर जलापूर्ति योजना समिति के ऊपर पाँच हज़ार मांगने का आरोप को खंडन किया गया . बताया गया की समिति के ऊपर लगाए गए पाँच हजार मांगने का आरोप बेबुनियाद है.कांड्रा-रघुनाथपुर जलापूर्ति योजना के संचालक वरुण नाग ने कहा कि कांड्रा-रघुनाथपुर जलापूर्ति योजना समिति के ऊपर पाँच हजार का जो आरोप लगाया गया है वह बेबुनियाद है उसका हम खंडन करते हैं. कहा कि पांच हजार के संबंध में समिति को कोई जानकारी नहीं है . पानी का शुल्क 310 रुपया है. सिर्फ समान और लेवर का खर्चा कंज्यूमर को उठाना पड़ता है .

बता दें कि समिति में यह निर्णय लिया गया की जिसका जिसका तीन महीना से ज्यादा का बकाया है उनका कनेक्शन काट दिया जायेगा . वहीं समिति के लोगो ने बताया की नए कनेक्सन के लिए समिति को आवेदन देना अनिवार्य होगा.

जब समिति से आवेदन को पास किया जाएगा तभी कनेक्शन दिया जायेगा. वहीं इस बैठक में कांड्रा-रघुनाथपुर जलापूर्ति योजना की अध्यक्ष सह कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह,सचिव राम महतो, सह सचिव अनिल सिंह, वही समिति के संचालक वरुण नाग,मुख्य संरक्षक सह पूर्व पंसस होनी सिंह मुंडा कांड्रा-रघुनाथपुर जलापूर्ति योजना की कोषाध्यक्ष सह जलसहिया सरस्वती महतो उपस्थित रही.
