
कांड्रा: कांड्रा के भट्टी गली के समीप बने ग्राम देवता की पूजा 18 जून रविवार को पूर्व उप प्रमुख मनोज महतो की अध्यक्षता में किया जाएगा . ग्राम देवता की पूजा धूम धाम से मनाने को लेकर तैयारी जोरों पर है . वहीं इस बीच समाज सेवी लाल बाबू महतो ने बताया कि ग्राम देवता की पूजा कई दशकों से की जा रही है लाल बाबू महतो ने बताया कि

अच्छी फसल होने की कामना एवं गांव में खुशहाली सुख शांति व समृद्धि के लिए यहां पूजा आराधना की जाती है.समाजसेवी लाल बाबू महतो ने कहा कि ग्राम देवता मंदिर कांड्रा वासियों के आस्था से जुड़ा हुआ है. कांड्रा के ग्रामीण हर साल धूमधाम से ग्राम देवता की पूजा करते हैं ताकि उनका हर साल खुशहाल रहे. उन्होंने कहा कि ग्राम देवता मंदिर पर लोगों को काफी विश्वास है. लोगों का कहना है कि ग्राम देवता मंदिर में सच्चे मन से जो भी भक्त अपनी मनोकामना मांगते हैं उनकी मनोकामना पूरी हो जाता है.

वे ग्राम देवता की पूजा बहुत ही विश्वास एवं धूमधाम से करते हैं. बता दें कि कांड्रा के भट्टी गली के समीप बने ग्राम देवता की पूजा को सफल बनाने के लिए आस पास गांव के ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में जुटेंगे जिसको लेकर दिन रात तैयारी की जा रही है . जिसको लेकर आज चर्चा की गई . मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी लाल बाबू महतो,वीरू घटवारी,रोशन साव,राजू प्रसाद,बाबू सरदार,मनोज रजक,प्रेम रजक, उपस्थित रहे.
