आदित्यपुर थानेदार ने वन विभाग के अधिकारियों को चिट्ठी लिख दी जानकारी

आदित्यपुर थानांतर्गत हथियाडीह के पास भूमाफियाओं ने धड़ल्ले से वन भूमि की खरीद बिक्री कर रहे हैं। भूमाफिया यहां प्लाटिंग कर धड़ल्ले से लाखों रुपए लेकर लोगों को जमीन बेच रहे हैं। इससे भूमाफियाओं को लाखों रुपए काली कमाई हो रही है। भूमाफिया प्रति प्लाट ढेड़ से दो लाख रुपए लेकर बेच रहे हैं।

यह बात नहीं है कि वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है परंतु वे क्यों मूकदर्शक बने हुए हैं यह समझ से परे है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं जिसकारण भूमाफियाओं का मनोबल बढ़ गई है। बताया जाता है कि वहां भूमाफिया काफी सक्रिय हैं जो भोलेबाबा लोगों को अपने जाल में फंसाकर जमीन बेच रहे हैं। आदित्यपुर थानेदार राजन ने भी वन विभाग के अधिकारियों को वन भूमि पर अतिक्रमण होने की सूचना दी है परंतु विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
