##VIDEO

गम्हरिया : प्रखंड के दुग्धा पंचायत अंतर्गत खुचीडीह में आज स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के कार्य का विरोध किया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने अपने पारंपरिक हथियार तीर धनुष के साथ प्रदर्शन किया. इस बीच ग्रामीणों ने झारखंड सरकार होश में आओ के नारे लगाए. बता दें कि ग्रामीणों ने पाइप लाइन को बिछाने के लिए किए गए खुदाई का विरोध किया और काम को रुकवा दिया.

वहीं जिस जेसीबी द्वारा पाइप लाइन की खुदाई की गई थी उसी जेसीबी से पुनः खुदाई किए गए जमीन को समान करवाया. इस बीच ग्रामीण काफ़ी आक्रोशित दिखे. वहीं मांझी बाबा वीरधान माझी ने बताया कि बिना ग्राम सभा किए पाइप लाइन बिछाने का कार्य करना गलत है इसे हम आदिवासी मूलवासी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. आज पाइप लाइन की खुदाई का कार्य किया जा रहा है. जिसका हम विरोध करते हैं

और अगर खुदाई के काम को पुनः किया जाता है तो हम सब एक बार फिर विरोध करेंगे. वहीं इस मौके पर आदिवासी मूलवासी भूमि रक्षा मोर्चा के अध्यक्ष सह मुख्य सलाहकार संग्राम मार्डी ने कहा कि आज पाइप लाइन को बिछाने के लिए खुदाई का कार्य किया जा रहा था. जिसका आज हम सभी ग्रामीणों ने विरोध किया और काम को रुकवा दिया . वहीं उन्होंने झारखंड सरकार को ये चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दुबारा इस कार्य को किया जाता है

तो इसका फिर घोर विरोध किया जायेगा.उन्होंने कहा कि कल से ही पाइप लाइन के खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था. जिसके बाद लोगों ने ग्रामीणों को सूचना दी कि आठ जेसीबी द्वारा पाइप लाइन की खुदाई का कार्य किया जा रहा है जिसके पश्चात आज हम सभी ग्रामवासी एक जगह इकट्ठा होकर पाइप लाइन की खुदाई कर विरोध कर जेसीबी को भगा दिए .वही प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान सह मांझी बाबा बिरधान मांझी, आदिवासी भूमि रक्षा समिति के मुख्य सलाहकार सह अध्यक्ष संग्राम मार्डी, भरत हांसदा,शिव नाथ बेसरा, भागवत बास्के वार्ड सदस्य रुकमणी हांसदा, जल सहिया सुनीता माझियान, स्वास्थ्य साहिया साकरों माझी,सुंदार बास्के,मोहन बास्के,शूराय सोरेन,कालीचरण हांसदा,माखोंन सरदार,,सुनीया मार्डी,उर्मिला,तुलसी,लाली,सुमित्रा,आरसु,मुनी,सोमवारी,सलमा , लक्ष्मी, चूड़ामणि,लूसी,गुरुवारी,राहुल बास्के,हरीश सरदार, बुद्धेश्वर हांसदा शामिल थे
