
सरायकेला :: सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप गाँव में रिक्त साहिया पद पर श्रीमती नीलमनी हो को सर्वसम्मति से चुना गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुरुप पंचायत भवन में स्वस्थय विभाग सरायकेला, ब्लाक कॉर्डिनेटर महावीर महतो पर्यवेक्षक एवम मुरुप के ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो की अध्यक्षता पर नीलमनी हो का मुरुप – ।। के साहिया पद पर सर्वसम्मति से चुना गया

और उनके चयन संबंधी दस्तावेज अनुमोदन के लिए विभाग भेज दिया गया। मौके पर मुरुप पंचायत के मुखिया तपास कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्या अनिता प्रधान,स्वास्थय सेविका लक्षमी हेम्बरम, अजीत प्रधान, हेमसागर प्रधान,धर्मेंद्र प्रधान,रंजीत प्रधान, गोरा चाँद हो, कल्पना होता, रीना महतो, तारा महतो, मनोहर हो समेत गांव के कई महिला पुरुष उपस्थित रहे।
