प्रतिनिधि:: रति रंजन

सरायकेला :: सरायकेला खरसावां जिला समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त सरायकेला खरसावां अरवा राजकमल ने जिले के विभिन्न कस्बों शहरों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी एवं समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विदित हो कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादि आवेदन के माध्यम से बारी-बारी से अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले।इस दौरान कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान हुआ तो वहीं अन्य प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण के लिए उसे संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदन हसतांत्रित किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।बताते चले कि उक्त सप्ताहिक जनता दरबार में नीमडीह प्रखंड से दीजों कालिंदी आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन दिए, उन्होंने बताया की उन्हें अपरेंटिस की ऑपरेशन हेतुयोजना के तहत लाभ प्रदान किया जाए। जिसपर उपायुक्त नें सिविल सर्जन सरायकेला को श्री कालिंदी का अपरेंटिस आॉपरेशन कराने हेतु मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान योजना के तहत लाभ प्रदान करने तथा अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निदेश दिए। इसके अलावा मुख्य रूप से भूमि विवाद, पेयजल सम्बन्धित मामले, ग्राम प्रधान के लंबित वेतन भुगतान, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ प्रदान करने, चांडिल बजार क्षेत्र नें अवैध पार्किंग एवं ओवरलोड वाहनो पर करवाई करने तथा विधुत विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए। जिसपर उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित कर त्वरित समाधान हेतु निदेश दिए।
