प्रतिनिधि:: रति रंजन

श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करते हुए मनोज चौधरी
सरायकेला :: महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि पर शुक्रवार को भाजपा नगर कमेटी,सरायकेला द्वारा सरायकेला नगर, बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा नेता सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान से हमें प्रेरणा लेना चाहिए । धरती आबा बिरसा मुंडा साहस और शौर्य का प्रतीक थे अदम्य साहस से जनजातीय समाज ही नहीं वरन झारखंड के साथ भारत का भी मान सम्मान और गौरव गाथा को बढ़ाया ।उनके नेतृत्व में मुंडा आदिवासियों ने १९वीं सदी के आखिरी वर्षों में मुंडाओं के महान आन्दोलन उलगुलान को अंजाम दिया। भगवान बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी उन्होंने जनजातियों के लिए जो सपने थे देखे थे उनमें से अधिकतर सपने अभी अधूरे हैं उनके सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
