
ईद-उल-फितर के चांद का दीदार शुक्रवार को होने के बाद से ही एक- दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार को रमजानुल मुबारक के तीस रोजे पूरे होने के बाद हर्षोल्लास से ईद मनाई गई। ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के बाद मो इब्राहिम उर्फ टैनी, शकीलुद्दीन, याकुब अली, मो हसन, शैफ अली, नूरजहां आदि ने खुशियां बांटी और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। उन्होंने एकता, शांति व भाईचारे का संदेश देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
