आरआईटी पुलिस ने भोला अखाड़ा के पास से गायब हुए 4 वर्षीय नाबालिग त्रिशा नाग मुखी नामक बच्चे को 5 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला और सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। थानेदार सागर लाल महथा ने बताया कि भोला अखाड़ा के पास रहने दशरथ मुखी नामक व्यक्ति ने अपने चार वर्षीय बच्चे के गायब होने की सूचना दी थी।

इस पर त्वरित संज्ञान ले पुलिस ने बच्चे की खोजबीन शुरू की। इस बीच एनआईटी कैम्पस में बच्चे के लावारिस घूमने की सूचना मिली। जिसके बाद बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंप दिया गया है। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
