
कांड्रा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मंगलवार को कांड्रा मोड़ पहुंचे। उनके पहुंचते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर एवं गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। कांड्रा मोड़ पर पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे। चंपई सोरेन के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उनका अभिवादन करते हुए उनसे मुलाकात की और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत भी की। इस अवसर पर चंपई सोरेन ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया तथा सभी का आभार जताया। कुछ देर रुकने के बाद वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। उनके स्वागत को लेकर कांड्रा मोड़ पर लोगों की भीड़ जुटी रही और कुछ समय तक माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, राम हांसदा, पूर्व प्रमुख रामदास टुडू, बप्पा पात्रो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
