
झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक गम्हरिया बीको मोड़ कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील गोराई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मजदूरों को उनके हक और अधिकार दिलाने, न्यूनतम मजदूरी समेत कंपनियों में 75% स्थानीय युवाओं को नियोजित करने की मांग को लेकर एक मई मजदूर दिवस पर विशाल बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष सुनील गोराई ने बताया कि रैली आरआईटी राहरगोड़ा गणेश पूजा मैदान से शुरू होकर गम्हरिया ऊपरबेड़ा मैदान तक जाएगी। इसके बाद वहां स्थित मैदान में विशाल जनसभा आयोजित किया जाएगा। इसमें महासचिव संत सिंह सरदार, संजय मंडल, सागर महतो, रवि सरदार, धीरेन महतो, संतोष लोहार, सुमित महतो, प्रफुल्ल महतो, दिलीप मंडल, लाल बहादुर खंडाईत, संजय गोराई, उमेश महतो आदि शामिल हुए।
