
जमशेदपुर। बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती उड़िया लाइन स्थित श्री ॐ साइन मंदिर का उद्घाटन 29 जुलाई बुधवार को होगा। इसकी सारी तैयारियां पूजा कमेटी की ओर से कर ली गई है। पूजा समिति के पदाधिकारी ने आम भक्त जनों से आग्रह किया है कि वह इस मंदिर को और सुंदर बनाने में आर्थिक रूप से सहयोग करें। इस मंदिर के उद्घाटन हो जाने पर आसपास के श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में बहुत ही सुविधा मिलेगी।

मंदिर के उद्घाटन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।कार्यक्रम की रूपरेखा इस तरह हैकलश यात्रा 29 जुलाई को प्रातः 07 बजे मंदिर प्रांगण से निकलेगी उसके बाद मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूजन किया जाएगा वहींसाईं भजन सुबह 11 बजे से और दिन में 01 बजे से महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा ।
