
नोवामुंडी
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर नोवामुंडी में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर धन, वैभव और सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूरा वातावरण मां लक्ष्मी की भक्ति और श्रद्धा से भक्तिमय हो उठा।
नोवामुंडी बाजार, पचाई साईं, आजाद बस्ती, कोल्हान हाटिंग सेंटर कैंप, बालिजहरण, महुदी सहित विभिन्न बंगाली बहुल क्षेत्रों में मां लक्ष्मी की पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बंगाली समुदाय के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां लक्खी की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस पावन अवसर पर संजय राहा, फोटिक घोष, सपन राहा सहित बंगाली समुदाय के कई परिवारों के घरों में मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

मां लक्ष्मी की आराधना से भक्तिमय हुआ माहौल
शरद पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, आस्था और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। इस अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा कर श्रद्धालु अपने घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। नोवामुंडी में भी इस पावन पर्व पर बंगाली समुदाय की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।
