
प्रतिनिधि, नोवामुंडी
नोवामुंडी के लखन साई पूजा कमेटी की ओर से मंगलवार को लखन साई स्थित लक्ष्मी पूजा पंडाल परिसर में भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पूजा कमेटी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इस धार्मिक आयोजन में टाटा से आने वाले भजन कलाकार अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। वहीं, झांकी टीम की ओर से आकर्षक धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी। इस संबंध में पूजा कमेटी के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि भक्ति जागरण के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में माता की आराधना करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था और भक्ति भावना को बढ़ावा देना है। पूजा कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भजन-कीर्तन का आनंद लेने की अपील की गई है।
