
सरायकेला। सरायकेला जिले के सोशल मीडिया क्रिएटर चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार को सम्मानित किया गया। ड्रॉप सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित 11वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर बीबीआईसी फाउंडेशन के संस्थापक ललन प्रसाद राय ने उपस्थित सोशल मीडिया क्रिएटर्स को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए क्रिएटर्स की उपस्थिति रही। इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय योगदान देने वाले क्रिएटर्स को सम्मान दिया गया।

सरायकेला जिले के चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार के सम्मानित होने पर स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया से जुड़े लोगों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के माध्यम से क्रिएटर्स के योगदान को प्रोत्साहित करने और उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का संदेश दिया गया।

वही और क्रिएटर को भी सम्मानित किया गया अमित कुमार राय, श्रेया कुमारी, अंकिता कुमारी, आकाश कुमार, मौसमी भगत, विश्वामित्रा कुमार मुख्य रूप से उपस्थित एवं सम्मानित किए गए ड्रोव सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के स्टाफ कृष्णकांत राय, संतोष कुमार राय, सुरेंद्र राय, सौरभ, ज्योति कुमारी, सूर्या, प्रियंक पांडे, प्रेम पांडे, अनूप राय, भगत सेन दुबे
