
हरिजन कल्याण समिति कांड्रा बस्ती डोकाकुल्ही स्थित हरी मंदिर परिसर में चल रहे अखण्ड हरिकीर्तन का आज समापन हुआ. जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पूरी रात हरे राम, हरे कृष्णा, भक्ति स्वर से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा. बताया गया कि इस हरि कीर्तन से आसपास का वातावरण शुद्ध हो गया.

साथ ही सभी लोगों के परिवारों में सुख समृद्धि और शांति व्यवस्था बनी रही. वहीं समापन के मौके पर बस्ती वासियों ने एक दूसरे पर रंग अबीर लगाकर खुशियां बांटी इसके साथ ही कीर्तन मंडली और बस्ती वासियों ने पूरे बस्ती का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर लौटकर प्रसादी का वितरण किया गया .आपको बता दें कि हरि कीर्तन का 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में अखण्ड हरिकीर्तन का आयोजन 12 मार्च से 26 मार्च तक किया गया था, जिसका आज समापन हो गया.वही अखण्ड हरिकीर्तन को सफल बनाने में हरिजन कल्याण

समिति कांड्रा बस्ती डोकाकुल्ही के स्वर्गीय घासी राम कालिंदी के पुत्र बीरेंदर कालिंदी, पंकज कालिंदी,दिवाकर कालिंदी,जीतेन्दर कालिंदी,सुमित कालिंदी,रामपदो कालिंदी,संध्या देवी, माला देवी,शीला देवी मुनु महतो, मनीष प्रसाद,नाचू महांती का काफि योगदान रहा ।
