
जमशेदपुर मूलवासी कारूवा समाज की एक बैठक सोपोडेरा पंचायत कार्यालय में परमानंद कारूवा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अनुसूचित जाति परामर्शदात्री परिषद गठन अब तक नहीं किये जाने को लेकर बहुत जल्द माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने का निर्णय लिया गया इस दौरान अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला खरसावां जिला संरक्षक रंजन कारूवा ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन से ट्राइबल एडवाइजरी परिषद ( टीएसी) के तर्ज पर अनुसूचित जाति परामर्शदात्री परिषद के गठन का आग्रह किया गया श्री कारूवा ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के संरक्षण सामाजिक – आर्थिक, भौगोलिक विकास के लिए नीति तैयार करने तथा उसके क्रियान्वयन के लिए 2008 में सरकार ने अनुसूचित जाति परामर्शदात्री परिषद के गठन की अधिसूचना जारी की थी साथ ही 26 सदस्यीय परिषद के गठन की नियमावली भी बनायी गई थी जो कल्याण विभाग की संचिका में अब तक रह गई सूबे के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के कार्यकाल में मूलवासी कारूवा समाज को उम्मीद है

कि अनुसूचित जाति परामर्शदात्री परिषद के गठन को लेकर विशेष पहल करने की उम्मीद है जिससे हमारे समाज की आर्थिक समाजिक भौगोलिक स्थिति में सुधार हो सके इस बैठक में मूलवासी कारूवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा बेहरा का बुके देकर स्वागत किया गया बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी, अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला खरसावां जिला संरक्षक रंजन कारूवा, केन्द्रीय मुखी समाज के केन्द्रीय सचिव परमानंद कारूवा, समाज के सचिव पंचू मुखी मुख्य रूप से उपस्थित थे
