
सरायकेला के 27 धान क्रय केंद्रों में किसानों से धान खरीदारी की तैयारी पूरी, डीसी नितिन कुमार सिंह ने पैक्स संचालकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जानकारी अनुसार सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी ) 2450 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है उपायुक्त नितिन कुमार सिंह ने धान क्रय से जुड़े पैक्स संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिये है कि किसानों से शालीन सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए , धान क्रय की प्रक्रिया पूर्णत पारदर्शी , सुचारू एवं निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुरूप संपन्न कराई जाय उन्होंने यह भी दिशा-निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो और सभी क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित किया जाए , उपायुक्त ने जिले के किसानों से अपील की है कि बिचौलिए के झांसे में न आए और अपनी उपज सरकार द्वारा अधिकृत धान क्रय केंद्रों पर ही विक्रय करें । जिला प्रशासन द्वारा धान क्रय विक्रय कार्य की सतत निगरानी की जायेगी
