
बंगाल की धरती मानबाजार वेस्ट बंगाल में सरायकेला जिला से गए फेसबुक कंटेंट क्रिएटर का शानदार स्वागत किया गया। काण्ड्रा के चंदन कुमार दे, विशाल कुमार यादव, सुभाष तंतुबाई, अजय कुमार महतो और जीतूजुड़ी मान बाजार पश्चिम बंगाल पिकनिक स्पॉट पर फेसबुक मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर बंगाल के कई प्रसिद्ध सोशल मीडिया हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें नाडु दा, बासु दा, मोटू पतलू शामिल थे। समारोह में पिकनिक का भी आयोजन किया गया था। समारोह के दौरान यह निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में सरायकेला जिले में फेसबुक कंटेंट क्रिएटर का मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।
