
काण्ड्रा: सोशल मीडिया के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आगामी 17 मई 2026 को काण्ड्रा के राज लक्खी निवास में आयोजित होने वाले भव्य ‘सोशल मीडिया मीटअप’ की तैयारियों के बीच आयोजकों ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। विशेष घोषणा: भारी मांग और क्रिएटर्स की सुविधा को देखते हुए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि अब 30 अप्रैल से बढ़ाकर 5 मई कर दी गई है।
आयोजक प्रदीप कुमार, चंदन कुमार दे, विशाल यादव, अमित सेन और उनकी टीम ने बताया कि क्षेत्र के कई इन्फ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है ताकि कोई भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने से न चूके।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के सुप्रसिद्ध फेसबुक स्टार बाबूराव (Babu Rao) होंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिठू सिंह, श्याम नारायण, स्वरूप दे, सुखराम महतो, कन्हाई सेन, नमिता सेन, आनंद साव, सुशांत कश्यप, मनोज कुमार, सुभाष तंतुबाई, संजय लोहार, अजय महतो, विश्वजीत महापात्र, पार्वती लोहार, राखी महतो, सरिता महतो, सुमित्रा नायक, देवनाथ सिंह सरदार, संध्या महतो, विनय कुमार, गंगाधर गोराई, चारु गोराई, रतन कुंभकार, अजय सिंह एवं गौतम राज प्रमुख रूप से शामिल होकर अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। संपर्क सूत्र: 8092516144,9931312368
स्थान: राज लक्खी निवास, काण्ड्रा स्टेशन रोड
