
पश्चिम बंगाल। सैल्यूट तिरंगा संगठन के बंगाल प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा सह प्रदेश अध्यक्ष सैल्यूट तिरंगा झारखंड रवि शंकर तिवारी ने अपने बंगाल प्रवास के दौरान पश्चिम बंगाल के चूंचूड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं सैल्यूट तिरंगा संगठन से जुड़े सुबीर नाग से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान रवि शंकर तिवारी ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान पार्टी एवं संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। साथ ही पश्चिम बंगाल में सैल्यूट तिरंगा संगठन के कार्यों को और अधिक गति देने, संगठन का विस्तार करने तथा जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
रवि शंकर तिवारी ने बताया कि सैल्यूट तिरंगा संगठन पश्चिम बंगाल में विधायक सुबीर नाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कई जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज के लोगों के बीच राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय आवश्यक है।
बैठक में आगामी कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान संगठन से जुड़े अधिक से अधिक लोगों को चुनाव में सफलता दिलाने के उद्देश्य से सक्रिय भूमिका निभाने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने पर बल दिया गया।
रवि शंकर तिवारी ने कहा कि बंगाल में सैल्यूट तिरंगा संगठन का विस्तार करना और जनहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी एवं संगठन के कार्यकर्ताओं के सहयोग से पश्चिम बंगाल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और सामाजिक सेवा के कार्यों का दायरा बढ़ेगा।
यह मुलाकात संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने, भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने तथा बंगाल में सैल्यूट तिरंगा की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।
