
आदित्यपुर कॉलोनी को जोड़नेवाले रेलवे अंडरग्राउंड पुल का पश्चिमी टनल मरम्मती कराने को लेकर 1 से 15 सितंबर तक बंद रहेगा। इसकी जानकारी रेलवे ने सरायकेला एसडीओ को दी है। 16 सितंबर से पुनः उक्त टनल जनता के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें कि सामाजिक संस्था जनकल्याण मोर्चा ने रेलवे को पत्र लिखकर उक्त जर्जर टनल से अवगत कराया था। इस पर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। इस दौरान टनल का पूर्वी हिस्सा यथावत राहगीरों के लिए चालू रहेगा। एसडीओ के अलावा जनकल्याण मोर्चा से रेलवे ने उक्त अवधि में ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग की अपील की है। मोर्चा अध्यक्ष सह जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने उक्त अवधि में आम लोगों से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उक्त अवधि में जाम की स्थिति ना बने इसको लेकर राहगीर विशेष सतर्कता बरते और अपनी बारी आने पर ही वाहनों को टनल से पार करे ताकि किसी भी तरह की कोई दुर्घटना ना हो।
