
राजकीय बुनियादी विद्यालय गम्हरिया (बेसिक स्कूल) के आठवीं कक्षा के छात्र शुभंकर मंडल (13) की स्कूल के पास पानी भरे बड़े गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वह टिफिन के समय बाहर निकला था। इस दौरान स्कूल के पास गड्ढे में फिसल कर डुब गया। स्कूल के अन्य बच्चों ने इसकी सूचना शिक्षको को दी। सूचना पर विद्यालय प्रबंधन, स्थानीय पार्षद ममता बेज समेत कई ग्रामीण वहां पहुंचे और बच्चे को गड्ढे से निकालने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद छात्र को गड्ढे से निकाला गया। समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर बच्चे की स्थिति गंभीर होने लगी। फौरन पार्षद ममता बेज ने उसे अपनी स्कूटी से गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत छात्र का मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। उसकी मौत के बाद बस्ती में मातम छा गया है।
