
आदित्यपुर थानांतर्गत सतबोहनी जमालपुर में वन भूमि बता बबलू यादव द्वारा बोरिंग कराने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। विरोध करने वाले युवकों में प्रसेनजीत घोष, मंगल सोरेन, सोरूप सोरेन, कार्तिक सरदार एवं बबलू सरदार शामिल थे। उनकी सूचना पर आदित्यपुर पुलिस ने बोरिंग गाड़ी जब्त कर लिया। युवकों ने बबलू यादव समेत अन्य के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराई है। वहीं बबलू यादव ने भी वन भूमि नहीं होने का हवाला देकर थाने में प्रसेनजीत समेत अन्य युवकों पर बोरिंग के एवज में मुर्गा- दारू पार्टी के लिए दस हजार रुपए रंगदारी की मांग करने का आरोप लगा मामला दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है।
