
आज शाम 4 बजे क़रीब मिस रोल 25 पीस (लोहे का) टाटा मैजिक गाड़ी में ले जाते नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड के सुरक्षा कर्मी मिथिलेश यादव ने नीमडीह थाना अंतर्गत आदरडीह निवासी राखल मंडल को रंगे हाथों पकड़ लिया .मिली जानकारी के अनुसार राखल मंडल टाटा मैजिक गाड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड में लेकर आया था . राखल मंडल कंपनी से लौटने के दौरान काफ़ी जल्दबाजी कर रहा था. संदेह होने पर कंपनी के गेट में स्थित सुरक्षाकर्मी मिथिलेश यादव ने जब वाहन का जांच किया तो उस दौरान टाटा मैजिक से 25 लोहे के टुकड़े जो टाटा मैजिक गाड़ी के सीट के बगल में कपडे से ढक के रखा हुआ था. जिसके पश्चात सुरक्षा कर्मी मिथिलेश यादव ने उसे पकड़ लिया और जिसकी उक्त घटना की जानकारी कांड्रा थाना पुलिस को दी. जिसके पश्चात सुरक्षा कर्मियों ने चोर को पड़कर कांड्रा थाना को सुपुर्द कर दिया और कांड्रा थाना में सुरक्षाकर्मियों के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया.
