
रामाकृष्णा फोर्जिंग्स कंपनी प्लांट 5 की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सामाजिक सरोकार से जुड़े इस कार्यक्रम में रामाकृष्णा फोर्जिंग्स कंपनी के सीपीओ शक्ति पदो सेनापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान रक्तदान कर रहे कर्मचारियों का सीपीओ शक्ति पदों सेनापति एवं राहुल बगड़िया ने उत्साहवर्धन किया। सेनापति ने कहा कि किसी भी मरीज को रक्त की जरूरत हो तो वह कम्पनी गेट पर सुरक्षा अधिकारी से सम्पर्क कर चौबीसों घंटा कूपन ले सकते हैं। शिविर में 350 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसे सफल बनाने में नवीन सिन्हा, नीरज सिन्हा, गोपाल सिंह देव, पुष्कर आनंद, अपेक्षा कुमारी, सारिका सिंह, डॉ एचएमपी सिन्हा, ललन सिंह, रोहित कुमार, राहुल कुमार, कल्याण राय, मानस सेन, तरुण कुमार घोष, नरेश कुमार, मृणाल रक्षित, डॉ राजीव रंजन, डॉ श्रुति श्री एंड टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
