
कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा धातकीडीह समीप कांड्रा से गम्हरिया जाने वाली मुख्य सड़क के दाई ओर स्कूटी सवार महिला ने कांड्रा मध्य बस्ती निवासी सुरेंद्र महतो को टक्कर मार भागते बनी मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र महतो गम्हरिया से कांड्रा अपने साइकिल से आ रहे थे वहीं स्कूटी सवार महिला विपरीत दिशा से आ रही थी जैसे ही सुरेंदर महतो धातकीडीह के समीप पहुंचे कि स्कूटी सवार महिला ने उन्हें आगे से टक्कर मार दी वहीं टक्कर के कारण सुरेंद्र महतो गिर गए और जख्मी हो गए. वहीं घटना के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ जुट गई. उस दौरान जेएसएलपीएस कर्मी सुनिता प्रमाणिक और उनके पति बीजू प्रमाणिक गुजर रहे थे. जब उन्होंने सड़क पर राहगीरों की भीड़ देखी तो वे वहां गए और उन्होंने देखा कि सुरेंद्र महतो को चोट आई है.वही जेएसएलपीएस कर्मी सुनीता प्रामाणिक और उनके पति बीजू प्रमाणिक ने सुरेंद्र महतो को घायल अवस्था में देखा तो उन्होंने तुरंत जीआरडीसीएल एंबुलेंस और कांड्रा थाना को इसकी सूचना दी. बताया गया कि जेएसएलपीएस कर्मी सुनिता प्रमाणिक अपने पति बीजू प्रमाणिक के साथ टाटा किसी निजी काम से गई थी टाटा से आने के दौरान उन्होंने सुरेंद्र महतो को घायल अवस्था में देखा तो उन्होंने घायल की मदद की.वहीं घायल को जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल पहुंचाने में जेएसएलपीएस कर्मी सुनीता प्रमाणिक और उनके पति बीजू प्रामाणिक का योगदान रहा.
