
कांड्रा थाना अंतर्गत बड़ामारी (बाड़ेगोड़ा) गांव में सुमी हांसदा नामक महिला पर डायन होने का आरोप लगा गांव के ही तीन लोगों ने गुरुवार रात उसके पति लेचा हांसदा और पुत्र नुचुन हांसदा पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। उन्हें लाठी-डंडों से पिटाई कर जल्द गांव छोड़ने की धमकी दी। नहीं छोड़ने पर पूरे परिवार को खत्म करने की चेतावनी दी। इस घटना के बाद पीड़िता का पूरा परिवार जान माल की सुरक्षा को लेकर भयभीत है। आरोपियों में एक स्थानीय मुखिया का पति और उसका अन्य साथी हैं। आरोपियों के दहशत से पीड़िता और उसका परिवार ने पद्मश्री छुटनी महतो से सुरक्षा की गुहार लगाई है। छुटनी महतो ने इस मामले में पहल कर कांड्रा पुलिस से कार्रवाई का अनुरोध किया।पीड़िता ने गांव के ही मुखिया पति गौरी शंकर टुडू, अजय टुडू एवं रेचाइदा निवासी लुस्कू टुडू के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
