##VIDEO


गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा पंचायत अंतर्गत कांड्रा मोड़ में सामाजिक कार्यकर्ता राहुल देव महतो के संयुक्त नेतृत्व में मणिपुर घटना के खिलाफ प्रधानमंत्री एवं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह का पुतला फूंका. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ एवं मणिपुर के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता राहुल देव महतो ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी दिल को दहलाने वाला व मानवता को शर्मसार करने वाला है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना मानवता को शर्मशार करती है. उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को महिलाओं के सुरक्षा के लिए कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए और अगर वे ऐसा नहीं कर सकते है तो अपने पद से इस्तीफ़ा दे दें. उन्होंने कहा कि मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना के दरिदों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग
राहुल देव महतो ने कहा कि हिंसा के लिए राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार दोषी हैं. हमारी मांग है कि मणिपुर सरकार को अविलंब बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए.
