##VIDEO


कांड्रा/ गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के सप्तम , अष्टम , नवम और दशम वर्ग के अग्नि वायु आकाश एवं पृथ्वी हाउस ने भाग लिया. वहीं इस बॉलीबॉल प्रतियोगिता का कोच विक्की मिश्रा, रोशन, रेफरी गजेन्द्र सिंह रहे.पहले राउंड का मैच वायु एवं पृथ्वी हाउस के बीच हुआ जिसमें पृथ्वी हाउस विजेता रहा.वहीं दूसरे राउंड का मैच आकाश एवं अग्नि हाउस के बीच खेला गया जिसमें आकाश हाउस विजेता रहा.जिसके पश्चात फाइनल मैच पृथ्वी एवं आकाश हाउस के बीच खेला गया जिसमें आकाश हाउस विजयी हुआ.

द्वितीय स्थान पर पृथ्वी हाउस ने अपना नाम दर्ज़ कराया और तृतीय स्थान पर अग्नि हाउस रहा. वहीं इस बीच विद्यालय के संस्थापक गोकुल बर्मन ने कहा कि कोरोना के बाद से पहली बार विद्यालय के द्वारा विद्यार्थियों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने भाग लिया. वॉलीबॉल प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्सुकता देखी गई.उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन करने से बच्चों में शारीरिक साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है

इसलिए इस प्रकार का आयोजन करना चाहिए. वहीं विद्यालय के संस्थापक गोकुल बर्मन ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय टीमों को मेडल पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया और बच्चों के उज्जवल भविष्य कि कामना की .वही इस बीच मुख्य रूप से विद्यालय के संस्थापक गोकुल बर्मन, विद्यालय के प्रधानाचार्य सतपाल कौर , शिक्षक दिवाकर मिश्रा , प्रदीप कुमार, नमिता मिश्रा, रजनी सिंह, एल्विना, रूमा, रिंकू, अनुश्री, रीता, सीमा, रितिका, पूर्णिमा के साथ विद्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे.
