
केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में इस साल आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही 2022-23 में नर्सरी से नवम तक में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि अर्का जैन कालेज के उप कुलपति प्रो डॉ एसएस रज्जी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसमें स्कूल के निदेशक शरत चन्द्रन, एकेडमिक निदेशक लक्ष्मी शरत चन्द्रन भी मौजूद थे। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल रश्मि सिन्हा द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। समारोह में शैक्षणिक कार्य मे बेहतर योगदान देने वाले शिक्षक- शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
