##VIDEO


सरायकेला जिले में मौसम में अचानक आए बदलाव से रेंगने वाले जीव अपने बिलों से निकल कर लोगों के घरों में घुसने लगे हैं. अक्सर देखने में आता है बारिश के दिनों में सांप, बिच्छू और कीड़े-मकौड़े अपने-अपने बिलों से बाहर निकलते हैं और घरो तक आजाते है. आज कांड्रा पंचायत अंतर्गत कांड्रा थाना समीप वार्ड नंबर एक में रात्रि के 9 बजे समय पूरा परिवार सोने की तैयारी कर रहा था, तभी उन्हें आंगन में एक चमकदार जीव ज़मीन पर रेंगता हुआ दिखाई दिया. घरवालों ने पास जाकर देखा तो वो पांच फुट लंबा एक करैत सांप था. घर के आंगन में जहरीले सांप को देख कर घरवालों की डर से हालत ख़राब हो गई. वहीं सांप निकलने की खबर पाकर वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. वहां मौजूद कुछ युवको ने करैत सांप को बड़े साहस और कड़ी मशक्कत से सांप को घर से बाहर निकाल कुछ दुरी पर हटाया . जब सांप को युवकों ने मोहल्ले से दुर छोड़ने की. जैसे ही वे करैत सांप को सडक के समीप लाए तो उसी जगह सड़क के बगल बने नाली के स्लैब के अंदर करैत सांप घुस गया. काफी मशक्कत के बाद भी सांप नहीं निकला. युवक स्लैब से सांप के निकलने की प्रतीक्षा करते रहे पर स्लैब से सांप नहीं निकल पाया.
कांड्रा एसकेजी कॉलोनी में भी निकला चिति
वहीं कांड्रा एसकेजी कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में चिती सांप निकलने से लोग काफी डर गए. रात्रि को क़रीब 8:30 बजे चिति सांप निकला. जब रास्ते से कुछ लोग जा रहे थे तो उनकी नज़र एक घर के पास रखे पत्थर पर पड़ी जिसके अंदर सांप जानें कि कोशिश कर रहा था.काफी मुश्किल के बाद सांप को एक डंडे के सहारे बाहर निकाला गया और उसे ग्लास फैक्टरी के अंदर भगाया गया .
