##VIDEO


गम्हरिया, गम्हरिया व सरायकेला प्रखंड को जोड़ने वाली जर्जर सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. इसको लेकर ग्राम प्रधान रामपद महतो व समाजसेवी शक्ति पद महतो प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया. साथ ही जर्जर को बनाने की मांग की अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी प्रदर्शन करने वालों में धीरेन्दर महतो, दीनबंधु महतो,रिंकू महतो,शम्भू सरदार, संजय लोहार ,सुकलाल सरदार, बबलु महतो, मोती लाल महतो ,धर्मेंद्र महतो, जितेंद्र महतो,अमृत महतो हेमेंद्र महतो रवि महतो, विष्णु महतो अजित महतो संदीप महतो, सिद्धू महतो,करमु महतो ,राजेश महतो,भानु मति महतो, रिंकी महतो, इंद्रा महतो, सोमबारी महतो, शुभासिनी महतो, गौरी महतो, गीता महतो, सावित्री महतो, पार्वती महतो, पल्लवी महतो, लखी मनी महतो, लतिका महतो, संतोषी महतो आदि शामिल थे

6 किलोमीटर जजर्र सड़क पर पैदल चलना हुआ दूभर:
ग्राम प्रधान राम पद महतो ने बताया कि हुदू पंचायत के अंतर्गत बलदेव पुर से कुमारडाही होते हुए डुमरा जाने वाली लगभग 6 किलोमीटर सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि उसमें वाहनों का चलना तो दूर पैदल जाना भी दूभर हो चुका है दो प्रखंडों को जोड़ने वाली उक्त सड़क से होकर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है सड़क में गड्ढे होने की वजह से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं सड़क के निर्माण को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत विधायक एवं सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन उन्होंने सिर्फ आश्वासन ही दिया। ग्राम प्रधान ने बताया की अगर चुनाव से पूर्व इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो आने वाले चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे। ग्राम प्रधान ने कहा कि बड़े ही दुख की बात है कि चुनाव में विधायक सांसद बड़े-बड़े वादे करते हैं और जीत जाने के बाद उस वादे को भूल जाते हैं । उन्होंने कहा कि अगर चुनाव से पहले सड़क नहीं बना तो हम लोग सभी ग्रामवासी भी वोट का बहिष्कार कर उन्हें वोट नहीं देंगे।

रास्ते में हो चुकी है कई मरीजों की मौत-:
ग्राम प्रधान राम पद महतो ने बताया कि जर्जर सड़क की वजह से कुछ साल पहले तक अस्पताल ले जाने के क्रम में मोटका महतो, शंभू महतो ,शिव चरण महतो, मालती महतो की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई. कुमारडाही के ग्राम प्रधान रामपद महतो का कहना है कि यदि सड़क निर्माण को लेकर जल्द ही पहल नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
