
जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने मानगो मेयर की प्रत्याशी अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के लिए सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक बागान शाही क्षेत्र में क्रॉस रोड नंबर 1, 3,4,5,6,7,9 पदयात्रा निकाल कर डोर टू डोर लोगों से वोट मांगा। अंसार खान ने बताया बागान शाही क्षेत्र की आवाम ने श्री बन्ना गुप्ता को सभी बस्ती वासियों ने वोट देने का आश्वासन दिया। अंसार खान ने पदयात्रा के दौरान सभी बस्ती वासियों से कहा जो आज हम रोड पर चल रहे हैं यह सभी बन्ना गुप्ता की देन है। जो हर गली में स्ट्रीट लाइट लगा हुआ है यह भी बन्ना गुप्ता की देन है। फ्लाई ओवर, डिमना रोड में हॉस्पिटल और साक्षी में 700 बेड का हॉस्पिटल तैयार किया गया है यह सब बन्ना गुप्ता की देन है। आप सभी अपने-अपने घरों से 23 तारीख को निकलकर निशान कारपेट 11 वां नंबर गुलाबी पेपर पर पर सुधा गुप्ता को वोट डालें उनकी कामयाबी आपकी कामयाबी होगी।

आज पदयात्रा शेर अली उर्फ शेरू, मोहम्मद नवाब, मोहम्मद शाहिद, शमशेर, नेपाली भाई इनके नेतृत्व में पदयात्रा निकाला गया और मानगो क्षेत्र से काफी लोग शामिल हुए।
