

आदित्यपुर थानांतर्गत धीराजगंज में सरकारी जमीन खरीद मामले में जुलुमटांड की सीमा देवी के विरोध में रविवार को बस्ती वासियों ने मंदिर निर्माण के समर्थन में थाना पहुंच प्रदर्शन किया। बस्तीवासियों का कहना है कि महिला सीमा देवी ने 2014 में जमीन खरीदी जबकि बस्तीवालों ने 2013 में ही मंदिर की नींव डाली थी। मंदिर निर्माण के लिए जमीन की चहारदीवारी के साथ 15 फीट का पीलर खड़ा हो चुका है। अब बस्तीवासी कैसे मंदिर निर्माण रोक दें। बता दें कि जुलुमटांड की महिला सीमा देवी ने टीएमसी नेता उत्तम पात्रो से वर्ष 2014 में 2.60 लाख रुपए में 2 कट्ठा जमीन खरीदी थी, जो उसे महंगा पड़ रहा है।
