

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने रविवार को वोटर लिस्ट सुधार कैंप लगाया। इसमें करीब 50 लोगों के आवेदन लिए गए। इनमें नए मतदाताओं का नाम जोड़ने से लेकर नाम सुधार, पता सुधार, ट्रांसफर से संबंधित प्रपत्र लिए गए। मौके पर बीएलओ शंपा दास मौजूद थी। पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि यह शिविर वैसे लोगों के लिए लगाया गया जो किसी कारणवश मानवीय या तकनीकी भूल से हुए मतदाता पहचान पत्र की त्रुटियों को सुधरवा नहीं पा रहे थे। साथ ही वैसे युवा जिनका मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ा है या जो नए मतदाता हैं उनका नाम जोड़ने से संबंधित प्रपत्र लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह शिविर समय- समय पर लगता रहेगा।
