
कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो के नेतृत्व में बकरीद को मध्येनज़र रखते हुए आज फ्लैग मार्च निकाला गया.
ये फ्लैग मार्च कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा स्टेशन , कांड्रा मुख्य मार्ग, कांड्रा मोड़, कांड्रा बस्ती, कांड्रा कॉलोनी में निकाला गया.कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने शांति एवम सौहार्द से बकरीद पर्व मनाने को कहा. उन्होंने लोगों को किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

वहीं असामाजिक तत्वों पर नज़र रखने और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिए सहयोग करने की बात कही.वहीं सोशल मीडिया पर किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वाले मैसेज पर भी प्रशासन नजर रखे हुए है.

कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने लोगो से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है.इस फ्लैग मार्च में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो, एसआई सुनील कुमार भोक्ता, एस आई प्रकाश रजक, एसआई राहुल सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.
##VIDEO
