
उपायुक्त श्री अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकास के संयुक्त अध्यक्षता में *ईद -उल- जुहा (बक़रीद) पर्व* को लेकर की गई तैयारीयों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत किया गया। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित वर्चुअल बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, एडीसी सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ अन्य विभागीय पदाधिकारी ने भाग लिया।इस दौरान उपायुक्त श्री अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश ने क्रमवार सभी क्षेत्रों के थाना प्रभारियों एवं बीडीओ/सीओ से उनके–उनके प्रखंड के संवेदनशील क्षेत्रों की समीक्षा कर संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व/त्यौहार संपन्न कराने को लेकर संदेश देने ,सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी नहीं ना करने तथा प्रतिबंधित पशुओं को बली नहीं किया जाए को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा पूर्व में थाना क्षेत्रों में जहां – जहां किसी तरह की कोई सांप्रदायिक घटना हुई है या वर्तमान में किसी बात को लेकर तनाव है, संबंधित खस्तर मे विशेष निगरानी रखें , उन्होंने कहा कि पर्व-त्यौहार में यदि किसी असामाजिक तत्व के द्वारा माहौल बिगाड़ने या किसी अन्य धर्म जाति के विरुद्ध टिप्पा-टिप्पणी करते हैं तो उन पर सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
