##VIDEO

मंगलवार को कांड्रा बाना डूंगरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से घुरती रथ यात्रा निकाली गई. सैकड़ों की संख्या में शामिल भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ शामिल होकर रथ के रस्से को खींचा. मान्यता है कि रथ खींचने से भक्तों को बहुत ही पुण्य मिलता है.

आज कांड्रा स्थित बाना डूंगरी जगन्नाथ मंदिर में पारंपरिक अनुष्ठान के साथ भगवान जगन्नाथ ,भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा को रथ पर सवार कराया गया. भगवान जगन्नाथ का घूरती रथ कांड्रा रेलवे फाटक से ग्राम प्रधान सुरेश महतो के घर के समीप तक गया.इससे पूर्व यहां विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए. इस दौरान पूरे कांड्रा के सड़क में प्रभु

जगन्नाथ का दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही दूर-दूर से लोग प्रभु जगन्नाथ के घूरती रथ को देखने एवं उनका दर्शन करने के लिए सड़क पर खड़े रहे. श्रद्धालु प्रभु जगन्नाथ के जय जयकार करते हुए सड़क पर देखे गए .इसके बाद भगवान के रथ को खींचने की भक्तों में होड़ लग गई.

रथ की रस्सी को खींचते हुए सभी भक्त आगे की ओर बढ़ चले.रथ यात्रा को देखने के लिए एवं प्रभु जगन्नाथ के दर्शन के लिए काफी दूर-दूर से लोग आए एवं घंटों तक प्रभु जगन्नाथ के वापसी रथ की दर्शन करने के लिए खड़े रहे.भगवान के रथ को विशेष रूप से सजाया गया था.पश्चिम बंगाल के कीर्तन मंडली के सदस्यों द्वारा गाजे-बाजे के साथ संकीर्तन करते हुए आगे बढ़े .

रथ यात्रा में यह रहे शामिल
रथ यात्रा को निकालने में मुख्य रूप से कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, पूर्व उप प्रमुख मनोज महतो, समाज सेवी लाल बाबू महतो, समाज सेवी राम महतो,विजय महतो, के0 दुर्गा राव,, राकेश वार्ष्णेय, बप्पा पात्रों, संजय महतो,जयपाल यादव, बिनोद सेन , चन्दन सिंह, स्वाधीन महतो, आदित्य महतो, राहुल सिंघा, अक्षय गोराई,ग्राम प्रधान सुरेश महतो, राजेश महतो, जॉन्टी, अमर दे, दिलीप दे, हैप्पी, दिनेश महतो, रोहित महतो, नन्हें, सुमित नंदी, आदित्य चौधरी,अंकित महतो, बारूद, राहुल बनर्जी, राजकिशोर महतो, मुकेश, आकाश, मक्खन, देवाशीष महतो, अजय महतो, निक्कू, रामशरण जी, विक्की नंदी, साई राव, राजकुमार गुप्ता, पवन महतो उपस्थित रहे.
