
आज भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के राहुल देव महतो ने सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल को चांडिल स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड कंपनी द्वारा क्षेत्र में बेखौफ एवं लापरवाही से भयंकर प्रदूषण फैलाने के संबंध में अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा .वहीं उन्होंने स्पष्ट रूप से ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त को अवगत कराया कि चांडिल स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड कंपनी द्वारा क्षेत्र में बेखौफ एवं लापरवाही से भयंकर प्रदूषण फैला रही है . दिन-रात इनकी चिमनियों से निकलने वाले काले धुएं और खुले में डंप किए गए कोल डस्ट से पूरा क्षेत्र बदरंग हो गया है . खेत खलिहान , नाला तालाब मैदान एवं जंगल कोल डस्ट की काली परत स्पष्ट देखी जा सकती है इतना ही नहीं घरों के अंदर सुबह होते ही बेस्ट की काली परत पड़ जाती है. काली परत के कारण सभी ग्रामीण काफी परेशान है . किसान जो खेती करते थे अब अपनी फसल को जाने से परहेज कर रहे हैं. उन्होंने उपायुक्त को अवगत कराया कि सांस के द्वारा जो काली डस्ट शरीर के अंदर जा रही है वह काफी खतरनाक है जिसके कारण मनुष्य के शरीर में भयंकर बीमारी हो सकती है. साथ ही इकाई के मुख्य गेट से एनएच 33 तक सड़क पर जल छिड़काव की आवृत्ति बढ़ाने की आवश्यकता है. क्योंकि सड़क में भी काफी डस्ट भर जाता है. भर जाने के कारण सड़क पर आवागमन करने वाले वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
वहीं उन्होंने बताया कि 27/ 12/2022 को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पाषर्द आदित्यपुर एवं अन्य पदाधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया गया था परंतु 6 महीने बीत जाने के बाद भी कंपनी द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को बंद नहीं कराया गया है.
