
नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में विश्राम करने के बाद कल बुधवार को महाप्रभु जगन्नाथ अपने घर जाएंगे. यानी कल भगवान श्री जगन्नाथ की मौसीबड़ी से घुरती रथ यात्रा है. इसी को लेकर आज कांड्रा बाना डुंगरी जगन्नाथ मंदिर में सामज सेवी विजय महतो द्वारा बैठक की गई और कल के घूरती रथ के विषय में चर्चा किया गया. कल बुधवार को घुरती रथ को सफल आयोजन को लेकर समाज सेवी विजय महतो ने बताया की कल बुधवार को कांड्रा रेलवे फाटक से घूरती रथ पुरे गाजे बाजे और धूमधाम के साथ निकलेगी जो कांड्रा सिनेमा हॉल स्थित ग्राम प्रधान सुरेश महतो के निवास स्थान के समीप तक जाएगी. उन्होंने कहा कि कांड्रा में रथयात्रा के दशकों से निकलती आ रही है.उन्होंने कहा कि कल घूरती रथ यात्रा है इसी को लेकर आज पंडितों के साथ विचार विमर्श किया गया .कल विधिवत पूजा पाठ करने के पश्चात भगवान जगन्नाथ की घूरती रथ यात्रा निकाली जाएगी. पाउड़ी स्थान मंदिर के पुजारी महाराज भैरव गिरि बाबा भगवान जगन्नाथ की पूजा करेंगे पश्चात पूर्ति रथ यात्रा निकाली जाएगी.बता दे कि पूरे 9 दिन मौसी बाड़ी में विश्राम करने के पश्चात फल भगवान जगन्नाथ अपने घर के लिए प्रस्थान करेंगे.

कल ये होंगे रथ यात्रा में शामिल
वहीं कल रथ यात्रा में समाजसेवी विजय महतो,पाउड़ी स्थान मंदिर के पुजारी महाराज भैरव गिरि बाबा ,मनोज महतो,होनी सिंह मुंडा, लालबाबू महतो, राम महतो, के0 दुर्गा राव,, राकेश वार्ष्णेय, बप्पा पात्रों,प्रकाश कुमार राजू, संजय महतो,जयपाल यादव, बिनोद सेन , चन्दन सिंह, स्वाधीन महतो, आदित्य महतो, राहुल सिंघा, अक्षय गोराई,ग्राम प्रधान सुरेश महतो, राजेश महतो, जॉन्टी, अमर दे, दिलीप दे, हैप्पी, दिनेश महतो, रोहित महतो, नन्हें, सुमित नंदी, आदित्य चौधरी,अंकित महतो, बारूद, राहुल बनर्जी, राजकिशोर महतो, मुकेश, आकाश, मक्खन, देवाशीष महतो, अजय महतो, निक्कू, रामशरण जी, विक्की नंदी, साई राव, राजकुमार गुप्ता, पवन महतो शामिल रहेगें.
