
गम्हरिया थाना अंतर्गत शंकरपुर गांव में किराए के मकान पर रह रहे 12 वर्षीय बालक सुदीप दास लापता हो गया .प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदीप दास की मां झरना दास ने बताया कि उनकी तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही थी . आज सुबह वो सुदीप दास को बोल कर अपना इलाज के लिए गयी थी जैसे ही सुदीप दास की माँ घर पहुँची तो देखा की सुदीप घर पर मौजूद नहीं था. परिजनों ने अपने सगे संबंधी तथा आस पास काफी खोजबीन की तथा अपने परिजनों को भी फोन कर जानकारी ली, पर उसका कोई नामों निशान तक नहीं मिला. सुदीप दास की माँ ने बताया कि मेरा सुदीप कभी भी घर से बिना बोले नही निकलता है . उसके की इस तरह अचानक लापता होना, यह आश्चर्य की बात है. सुदीप दास की माँ झरना दास ने पास ही अपने एक पड़ोसी के ऊपर आशंका जताई है. झरना दास ने बताया की मेरे पड़ोसी काफी दिनों से घर खाली करने को लेकर आय दिन लड़ाई करते रहते है. झरना दास ने पड़ोसी के ऊपर आशंका जताई है . वहीं 12 वर्षीय सुदीप दास की गुमशुदगी के संबंध में गम्हरिया थाना को सूचना दे दी है
बालक के इस तरह गायब हो जाने से उनके परिवार और बच्चे की मां झरना दास का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.
