
जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के द्वारा आज समाहरणालय में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से आए दर्जनों लोगों ने जनता दरबार के माध्यम से अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त नें क्रमवार लोगो की समस्याओं से अवगत हो सभी आवेदन सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हसतांत्रित करते हुए फरियादियों को आश्वस्त किया

कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सहिया चयन, मत्स्य विभाग, जाती प्रमाण पत्र निर्गत, कल्याण विभाग सम्बन्धित, ओरिया पंचायत भवन निर्माण करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन मे विभिन्न विभाग अंतर्गत योजना से संबंधित प्राप्त आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वही अन्य आवेदन के निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभाग को हस्तांत्रित किया गया।
