
आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेएआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद से मिलकर खरकाई ब्रिज से कांड्रा तक के सभी बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को 5 दिनों के अंदर चालू कराने की मांग की है।बता दें कि रविवार रात पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपनी टीम के साथ खरकाई ब्रिज से लेकर आरआईटी मोड़ व कांड्रा तक स्ट्रीट लाइट का निरीक्षण किया था। पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त एवं

जेएआरडीसीएल प्रबंधन से आकाशवाणी चौक, शेरे पंजाब चौक, एस टाइप चौक, आरआईटी मोड़, टोल ब्रिज मोड़, सुधा डायरी मोड़, लाल बिल्डिंग चौक, उषा मोड़ में ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने जेएआरडीसीएल प्रबंधन से दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर- कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड की मरम्मती एवं बिटूमीन कारपेटिंग कराने की मांग की है।जेएआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद ने बताया की मरम्मती एवं बिटूमीन कारपेट करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
