##VIDEO

सरायकेला जिला के कांड्रा में रिमझिम बारिश के फुआर के बीच मां बिपत्तारिणी की पूजा श्रद्धापूर्वक एवम हर्षोल्लास के साथ की गई. कांड्रा पंचायात समीप बने काली मंदिर में मां बिपत्तारिणी की पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाई गई . ये पूजा कांड्रा पंचायत निवासी पंडित नारायण मुखर्जी के घर में स्थित मंदिर में की गई

उनके मंदिर में मां बिपत्तारिणी की प्रतिमा बैठाई गई साथ ही कांड्रा शिव मंदिर एसकेजी कॉलोनी में अमर दे के यहां मनाई गई.इस मौके पर

पंडित नारायण मुखर्जी ने कहा कि ये पुजा हमारे यहाँ कई दशकों से की जा रही है ,जो अब तक चलते आ रही है. उन्होंने कहा कि जो भी मां बिपत्तारिणी की पूजा करता है उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है.

वहीं पूजा में पंडित नारायण मुखर्जी,रीना मुखर्जी उपमुखिया, प्रतिमा महतो,प्रतिमा महाली,काजल प्रमाणिक, लष्मी महतो ,तापोसि मुखर्जी,बेबी मुखर्जी, सस्टी मुखर्जी उपस्तिथ रहे.

वहीं कांड्रा एसकेजी शिव मंदिर कॉलोनी में अमर दे के घर मूर्ति स्थापित कर माँ बिपत्तारिणी की पूजा की गयी . पंडित साधन मुखर्जी ने मंत्रोच्चारण कर पूजा अर्चना कराया .जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने भी पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख एवं शांति की कामना की.

वहां उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता चंदन दे ने कहा कि कांड्रा एसकेजी शिव मंदिर समीप अमर दे के घर आज बिपत्तारिणी पूजा पिछले 30 सालों से की जा रही है जो लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है. आज अमर दे के

निवास स्थान पर बिपत्तारिणी पूजा के लिए सैकड़ों महिला पूजा अर्चना के लिए पहुंची थी.वहीं इस पूजा में सामाजिक कार्यकर्ता चंदन दे, अशोक कुमार दे,अमर दे,उत्तम दे,गुरुपद दे,सुधांसु दे,अजय दे,राखी दे,चंडी दे,दोलन दे,सुभम दे,प्रिया दे,रिया दे,रिशर्व दे,आदर्श दे एवं समस्त दे परिवार उपस्थित रहे.
